लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने रूस से हुए रैंसमवेयर हमले पर पुतिन को किया आगाह

By भाषा | Updated: July 10, 2021 08:29 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को उसके देश से हुए रैंसमवेयर हमलों का परिणाम भुगतने को लेकर आगाह किया और अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बाइडन ने रूस में स्थित अपराधियों द्वारा किए जा रहे रैंसमवेयर हमलों के बारे में शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। इन हमलों का अमेरिका तथा अन्य देशों पर असर पड़ा है।

रैंसमवेयर एक प्रकार का मालवेयर है, जिसका इस्तेमाल किसी संगठन के दस्तावेजों की चोरी करने और फिर उनके दम पर फिरौती मांगने के लिए किया जाता हैं। मालवेयर वास्तव में एक संदिग्ध सॉफ्टवेयर है, जिसे कम्प्यूटर वायरस भी कहते हैं।

बाइडन से पूछा गया कि क्या रूस को इन रैंसमवेयर हमलों के परिणाम भुगतने होंगे, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हां।’’ वह इस मुद्दे पर पुतिन के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका यह उम्मीद करता है कि जब उनकी सरजमीं से रैंसमवेयर हमले किए जा रहे हैं, भले ही यह रूस सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है ऐसे में अगर हम उन्हें पर्याप्त सूचना दें कि यह हरकत किसने की है तो आशा है कि वह कार्रवाई करेंगे।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘दूसरी बार हमने नियमित संवाद के लिए संचार को माध्यम स्थापित किए हैं ताकि जब दोनों देशों में से किसी को लगे कि कुछ ऐसा घटित हो रहा जिससे अन्य देश पर असर पड़ेगा तो हम एक-दूसरे से बातचीत कर सकें।’’

व्हाइट हाउस ने बताया कि बातचीत के दौरान बाइडन ने रूस में चल रहे रैंसमवेयर गिरोहों का भंडाफोड़ करने के लिए रूस द्वारा कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि वह रैंसमवेयर से पैदा हुए वृहद खतरे से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपने लोगों और उसके अहम बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के लिए हरसंभव कार्रवाई करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब