लाइव न्यूज़ :

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत डीएमडीके संस्थापक विजयकांत के अंतिम संस्कार में रो पड़े, नहीं रोक पाएं आंसू, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 30, 2023 13:38 IST

तमिल अभिनेता से नेता बने विजयकांत को अंतिम विदाई देने के लिए रजनीकांत उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। 29 दिसंबर को उनका चेन्नई में अंतिम संस्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरजनीकांत उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थेअंतिम संस्कार में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत रो पड़े विजयकांत का 28 दिसंबर को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया

चेन्नई:  डीएमडीके के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का 28 दिसंबर को  चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 71 वर्ष थी। विजयकांत के अंतिम संस्कार में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत रो पड़े। तमिल अभिनेता से नेता बने विजयकांत को अंतिम विदाई देने के लिए  रजनीकांत  उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। 29 दिसंबर को उनका चेन्नई में अंतिम संस्कार किया गया।

71 वर्षीय देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद वेंटिलेटरी सपोर्ट पर थे। तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका था। वायरल हुए एक वीडियो में, रजनीकांत को अपनी कार में बैठे हुए और रोते हुए देखा गया। वीडियो में एक्टर परेशान नजर आ रहे थे। अंतिम संस्कार में शामिल कई लोगों को रजनीकांत को सांत्वना देने की कोशिश करते देखा गया। लेकिन अभिनेता विजयकांत की मौत से सदमे में दिखे और अपने आंसू नहीं रोक सके।

देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक और तमिल फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार विजयकांत का पूरे राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने पसंदीदा अभिनेता और राजनेता को अंतिम विदाई दी। मरीना तट के समीप आईलैंड मैदान से कोयम्बेडु में डीएमडीके मुख्यालय के परिसर तक विदाई जुलूस का हिस्सा बनने के लिए सड़क के दोनों ओर शोक संतप्त लोग कतार में खड़े थे।

कई जगहों पर अपने घर की छतों से और फ्लाईओवरों से लोगों ने ट्रक पर पुष्पवर्षा की। डीएमडीके के कार्यालय परिसर में अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचने के लिए ट्रक को लगभग 10.7 किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। तोपों की सलामी के बाद सम्मान स्वरूप दो मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राज्य के मंत्री, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मशहूर हस्तियां इस दौरान यहां उपस्थित रहीं। नेताओं ने विजयकांत की पत्नी प्रेमलता, उनके बेटे विजया प्रभाकरन और शनमुगा पांडियन को सांत्वना दी। विजयकांत 1980 के दशक से लगभग तीन दशकों तक सफल एक्शन हीरो रहे। उन्होंने 2005 में डीएमडीके की स्थापना की थी।

टॅग्स :वायरल वीडियोरजनीकांतडीएमकेTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल