GT vs CSK, IPL 2024: धोनी रणनीति असफल, गिल और साई ने कहीं का नहीं छोड़ा!, मैदान पर चौके-छक्के की बारिश की, स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- हर विभाग में फेल किया

GT vs CSK, IPL 2024: गुजरात ने तीन विकेट पर 231 रन बनाये। जवाब में चेन्नई की टीम आठ विकेट पर 196 रन ही बना सकी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 11, 2024 1:00 PM

Open in App
ठळक मुद्देGT vs CSK, IPL 2024: गुजरात अब आठवें और चेन्नई चौथे स्थान पर है।GT vs CSK, IPL 2024: यह शानदार पारियां थी। GT vs CSK, IPL 2024: हमारी रणनीति को नाकाम कर दिया। 

GT vs CSK, IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और बी साइ सुदर्शन की बेहतरीन पारियों ने उनकी टीम की रणनीति को नाकाम कर दिया। गिल के 55 गेंद में 104 रन और सुदर्शन के 51 गेंद में 103 रन की मदद से गुजरात ने तीन विकेट पर 231 रन बनाये। जवाब में चेन्नई की टीम आठ विकेट पर 196 रन ही बना सकी। गुजरात अब आठवें और चेन्नई चौथे स्थान पर है। फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा ,‘यह शानदार पारियां थी। पहले ओवर से ही उन्होंने हमारी रणनीति को नाकाम कर दिया।

आखिरी ओवरों में हमने लौटने की कोशिश की। इन दो खिलाड़ियों की उम्दा पारियों ने हमें मैच में लौटने नहीं दिया।’ उन्होंने कहा ,‘हमें अपने कुछ खिलाड़ियों की कमी खली। जो खिलाड़ी आज खेल रहे थे, उन्होंने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था तो मनोबल ऊंचा था। कई बार आप सब कुछ ठीक करते हैं लेकिन विरोधी की अच्छी बल्लेबाजी आप पर दबाव बना देती है। इस मैच में ऐसा ही हुआ।’

दबाव में शांतचित्त होकर खेलने वाले सुदर्शन ने जीता स्मिथ और मूडी का दिल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आक्रामक शतक लगाकर गुजरात टाइटंस की जीत के सूत्रधार रहे बी साई सुदर्शन ने ग्रीम स्मिथ और टॉम मूडी जैसे धुरंधरों को प्रभावित किया है। तीसरे नंबर पर उतरने वाले सुदर्शन का शुक्रवार तक स्ट्राइक रेट 131.67 था लेकिन चेन्नई के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 201 . 96 की स्ट्राइक रेट से 51 गेंद में 103 रन बनाये।

स्मिथ ने कहा ,‘सुदर्शन इस सत्र में गुजरात के लिये सबसे ज्यादा रन बना चुका है। सबसे तेजी से आईपीएल में 1000 रन पूरे किये हैं। उसके बारे में और बात होनी चाहिये।’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला और मशहूर कोच रहे टॉम मूडी ने कहा ,‘उसे बल्लेबाजी करते देखने में मजा आता है।

वह दबाव में इतना शांत रहता है। उसके पास सही समय पर हमेशा सही जवाब होते हैं । उसे पता है कि कब आक्रामक खेलना है और वह खेल की रफ्तार बनाये रखता है।’ उन्होंने शुभमन गिल और सुदर्शन के बीच 210 रन की साझेदारी के बारे में कहा ,‘यह असाधारण थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ पूरे तालमेल के साथ खेला।’

टॅग्स :आईपीएल 2024गुजरात टाइटन्सशुभमन गिलचेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या