लाइव न्यूज़ :

हर्ष गोयनका ने शेयर किया राहुल द्रविड़ का पुराना वीडियो, समझाया संघर्ष और सब्र का असल मतलब, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 23, 2021 21:53 IST

सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ का एखक वीडियो खूब वायरल हो रहा है , जिसमें वह आईपीएल में प्रवीण तांबे के खेलने पर बात कर रहे थे और उनके संघर्ष को लेकर तारीफ कर रहे थे ।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल द्रविड़ ने प्रवीण तांबे के संघर्ष के दिनों की बताई बातराहुल ने कहा - आपकी मेहनत उम्दा होनी चाहिएराहुल ने कहा - आपकी मेहनत उम्दा होनी चाहिएलोगों ने कहा- वाकई तांबे ने कमाल कर दिया

मुंबई : देश के जाने-माने उद्योगपतियों में से एक हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं ।  वह अपने फॉलोअर्स के साथ अक्सर काफी दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं । अब उन्होंने पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का एक ऐसा ही पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह क्रिकेटर प्रवीण तांबे के संघर्षों के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं । 

वायरल वीडियो में राहुल द्रविड़, क्रिकेटर प्रवीण तांबे के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं । बता दें कि तब द्रविड़ IPL में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे । वीडियो में द्रविड़ कह रहे हैं, हमें एक लेग स्पिनर की तलाश थी, जो राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल सके । उस वक्त 41 साल के प्रवीण तांबे नेट प्रैक्टिस करने के लिए आते थे । तब एक युवा प्लेयर ने मुझसे पूछा कि ये अंकल कौन हैं? राहुल द्रविड़ के मुताबिक, तांबे के अनुभव और उनके सीखने की ललक को देखते हुए उन्होंने उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला लिया था लेकिन उनके इस फैसले पर काफी लोगों ने सवाल उठाए थे ।

ट्विटर पर कुछ ही मिनट पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है । यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है । अब तक 14 सौ से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं, जबकि तीन सौ से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को रिट्वीट किया है ।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ये स्टोरी जितनी इंस्पायरिंग है, उससे भी कहीं ज्यादा इसे बताने वाले इंस्पायरिंग हैं ।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, अपने सपने को पूरा करने के लिए उम्र की कोई नहीं होती । ‘द वॉल’ मेरे पसंदीदा में से एक हैं ।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, जब खुद ‘द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ प्रवीण तांबे के बारे में बता रहे हैं, तो फिर तांबे के पैशन के लिए सैल्यूट बनता है । लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और ढेरो कमेंट भी कर रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो