लाइव न्यूज़ :

Video: सोशल मीडिया में नया ट्रेंड बना "बुलाती है मगर जाने का नईं", पढ़ें राहत इंदौरी का पूरा शेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2020 13:11 IST

सोशल मीडिया में वायरल 'बुलाती है मगर जाने का नईं, ये दुनिया है इधर जाने का नईं' शेर राहत इंदौरी ने लिखा है.

Open in App
ठळक मुद्देजाने-माने उर्दू शायर और गीतकार राहत इंदौरी का जन्म 1 जनवरी, 1950 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ। राहत इंदौरी के शेर अक्सर सोशल मीडिया में वायरल रहते हैं.

जाने-माने शायर राहत इंदौरी का एक शेर सोशल वीडिया में वायरल हो गया है। 70 वर्षीय राहत इंदौरी का  'बुलाती है मगर जाने का नईं' शेर करीब तीन साल पुराना है। ये शेर उन्होंने दुबई के एक मुशायरे में पढ़ी थी। उस मंच पर कुमार विश्वास भी मौजूद थे। राहत इंदौरी के यूट्यूब पेज भी 'Bulaati hai magar jaane ka nai' का वीडियो उपलब्ध हैं। इस वीडियो को 1.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।   

ये लाइन आजकल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने तरीके से इस लाइन का यूज कर रहे हैं। कोई इसे गुजरात के दीवार से जोड़ रहा है तो और कोई इसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर से। दिल्ली में कई जगहों पर 'बुलाती है मगर जाने का नईं' का टी-शर्ट भी बिक रहा है। इससे पहले राहत इंदौरी का "सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है" वाला भी शेर वायरल हो चुका है।

पढ़ें राहत इंदौरी का पूरा शेर

बुलाती है मगर जाने का नईंये दुनिया है इधर जाने का नईं

मेरे बेटे किसी से इश्क़ करमगर हद से गुजर जाने का नईं

सितारें नोच कर ले जाऊँगामैं खाली हाथ घर जाने का नईं

वबा फैली हुई है हर तरफअभी माहौल मर जाने का नईं

वो गर्दन नापता है नाप लेमगर जालिम से डर जाने का नईं

(कविताकोश से साभार)

जानें राहत इंदौरी के बारे में 

जाने-माने उर्दू शायर और गीतकार राहत इंदौरी का जन्म 1 जनवरी, 1950 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ। उनके पिता का नाम रफ्तुल्लाह कुरैशी और माता का नाम निशा बेगम है।  शुरुआती पढ़ाई इंदौर के स्कूल से हुई और इस्लामिया करीमिया कॉलेज इंदौर से 1973 में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। जिसके के बाद 1975 में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से उर्दू साहित्य में एम.ए की डिग्री ली। 1985 में मध्य प्रदेश के  भोज मुक्त विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में पीएचडी की। 1996 में आई फिल्म घातक में 'कोई जाए तो ले आए' गाना राहत इंदौरी ने ही लिखा है।

टॅग्स :राहत इंदौरीसोशल मीडियाट्विटरफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो