लाइव न्यूज़ :

West Bengal storm and rain: पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में तूफान और बारिश से आफत, 3 बच्चे समेत 13 की मौत, दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 17, 2024 11:08 IST

West Bengal storm and rain: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी। इसमें 3 बच्चे शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

West Bengal storm and rain: पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में अचानक आए तूफान और बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि दो अन्य घायल हो गए हैं। जहां मालदा में 11 मौतें हुईं, वहीं मुर्शिदाबाद और जलपाईगुड़ी में एक-एक मौत दर्ज की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने मालदा में आकाशीय बिजली के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई है। कई घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।’’ पुलिस ने बताया कि मृतकों में मणिचक थाना क्षेत्र निवासी दो नाबालिग और माला थाना क्षेत्र के साहापुर निवासी तीन लोग शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, वहीं दो अन्य लोग गजोल थाना क्षेत्र के अदीना और रतुआ थाना क्षेत्र के बालूपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि हरीशचंद्रपुर के एक खेत में काम कर रहे दंपती की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बाकी लोग इंग्लिशबाजार और मणिचक थाना क्षेत्र के निवासी थे।

ओडिशा में पाइपलाइन बिछाने के दौरान तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

ओडिशा के जाजपुर जिले में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में लगे कुछ मजदूरों पर मिट्टी का ढेर गिर गया जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के बिंझारपुर थाना क्षेत्र के कपिला पंचायत के रहसा गांव में बुधवार देर रात हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में से दो की पहचान अख्तर अंसारी और फिरोज अंसारी के रूप में की गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच की जा रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी