Delhi Metro Holi Video Viral: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियों ने कुछ ऐसा किया है कि इन्हें सरकार द्वारा क्वारंटीन करने की मांग सोशल मीडिया पर की गई है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सरकार से आपात अनुरोध है कि इंस्टा रील को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय आपदा-महामारी घोषित कर देना चाहिए और इसके शिकार लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेज देना चाहिए।
ताकि वाइरस और न फैले। दरअसल, वीडियो में जिस बेशर्म ढंग से दोनों लड़कियों ने हिन्दी फिल्म के गीत पर नृत्य पेश किया है। उससे मेट्रो में सफर कर रहे दूसरे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वीडियो में देखने में मिल रहा है कि अन्य लोग अपना मुंह छिपाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, मेट्रो की जमीन पर बैठी यह दोनों लड़कियां अपना काम जारी रखी हुई हैं।
भारतीय परिधान में दिखी लड़कियां
दिल्ली मेट्रो में दिख रही दोनों लड़कियों के द्वारा वीडियो में अश्लील दृश्य दिखाए गए हैं। दोनों लड़कियों को भारतीय परिधान पहने हुए देखा जा सकता है, जिनमें से एक ने सफेद पोशाक और दूसरी ने सफेद साड़ी पहनी हुई है। दोनों चलती मेट्रो में फर्श पर बैठे नजर आ रहीं हैं। कुछ ही देर में दोनों अपने हाथों में रंग भर लेते हैं और एक दूसरे के चेहरे पर लगाना शुरू कर देते हैं।
बात यहीं खत्म नहीं होती, बाद में दोनों को एक-दूसरे पर अपना चेहरा लगाकर रंग लगाते हुए भी देखा जा सकता है। उन्हें बाद में एक-दूसरे के ऊपर सोते हुए अश्लील और कामुक कृत्यों में संलग्न होते देखा जा सकता है। यह सारा दृश्य अन्य यात्रियों ने देखा, चुपचाप लेकिन शर्मनाक तरीके से।
कानून बनाने की जरूरत है
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के खिलाफ और समर्थन में भी लोग आए हैं। एक यूजर ने दिल्ली मेट्रो निगम की आलोचना की है। एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, हमें इसके खिलाफ जल्द से जल्द एक कानून की आवश्यकता है। वीडियो पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं इस वीडियो को देखकर शर्मिंदा हूं।