लाइव न्यूज़ :

काले नागरिक ने नस्लवाद विरोध प्रदर्शन के बीच घायल गोरे शख्स को कंधे पर उठाया, लंदन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2020 13:58 IST

अमेरिकी अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। जॉर्ज फ्लायड की मौत ने समाज में नस्लभेद और भेदभाव के मुद्दे को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश मीडिया ने काले नागरिक की पहचान पैट्रिक हचिंसन (Patrick Hutchinson) के तौर पर की है। जो एक निजी प्रशिक्षक है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को रॉयटर्स के फोटोग्राफर डायलन मार्टिनेज ने शनिवार (13 जून) को ली थी। वह घटना के वक्त वहां मौजूद थे।

लंदन: लंदन के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक काले नागरिक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक काले रंग का शख्स घायल गोरे इंसान को अपने कंधे पर लिए हुए दिख रहा है। तस्वीर लंदन के नस्लवाद विरोध प्रदर्शन समूहों के बीच झड़प की है। जब एक घायल गोरे आदमी को काले  शख्स ने अपने कंधे पर उठाया और अपने दोस्त को 'किसी को मारने से रोका'। तस्वीर रॉयटर्स के फोटोग्राफर डायलन मार्टिनेज ने शनिवार (13 जून) को लंदन में ली थी। उस दौरान काले नागरिक को फोटोग्राफर डायलन मार्टिनेज ने यह कहते सुना था कि ''हम ऐसा नहीं करते हैं।'' 

फोटोग्राफर डायलन मार्टिनेज ने देखा कि काले  नागरिक गोरे शख्स को अपने कंधे पर 'फायरमैन की लिफ्ट' की ओर ले जा रहा है। फोटोग्राफर डायलन मार्टिनेज ने वाटरलू ब्रिज के पास की उस घटना को याद करते हुए सारी बातें बताईं जब वह लंदन में भड़के हुए नस्लवाद विरोध को कवर कर रहे थे। ये तस्वीर ऐसे वक्त पर वायरल हुई है जब अमेरिका में जॉर्ज फ्लायड की मौत को लेकर पिछले तीन हफ्तों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 

लंदन के विरोध प्रदर्शन की तस्वीर (स्त्रोत- ट्विटर)

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि काले  नागरिक का नाम पैट्रिक हचिंसन है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद पैट्रिक हचिंसन (Patrick Hutchinson) की काफी तारीफ हो रही है। 

पैट्रिक हचिंसन घटना के बारे में बताया, वहां की स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं थी। मैंने उसे एक फायरमैन की कैरी में गोरे शख्स को फंसाया और उसे वहां से बाहर निकाल दिया। शनिवार (13 जून) को ब्रिटेन भर में लंदन और अन्य शहरों में कई शांतिपूर्ण नस्लवाद विरोध प्रदर्शन हुए।

फोटो के बारे में बात करते हुए पैट्रिक हचिंसन ने कहा, मैं अपने दोस्त के साथ था, जब मैंने विरोध के दौरान वाटरलू ब्रिज के पास साउथ बैंक सेंटर की सीढ़ियों पर हलचल देखी। पैट्रिक हचिंसन ने कहा, वहां वह घायल शख्स जमीन पर पड़ा था। मैंने अपने दोस्तों को इशारा करते हुए उसे बचाने के लिए कहा और किसी तरह मैंने उसको वहां से बाहर निकाला। 

जॉर्ज फ्लायड (तस्वीर स्त्रोत- BBC)

जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद से अमेरिका सहित कई देशों में शुरू हुआ नस्लभेद और भेदभाव को लेकर विरोध

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर ऐसे वक्त वायरल हुई जब अमेरिका सहित कई देशों में अमेरिकी अश्वेत नागरिक की मौत को लेकर विरोध प्रर्दशन हो रहे हैं। जॉर्ज फ्लायड के मौत के तकरीबन 3 हफ्ते हो गए हैं। जॉर्ज फ्लायड की हत्या का आरोप डेरेक चुविन पर लगा है जबकि तीन अन्य पूर्व पुलिस अधिकारी पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। 

दुनियाभर के कई देश ब्लैक लाइव्स मैटर के संदेश के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस द्वारा काले लोगों की हत्या पर ब्लैक लाइव्स मैटर को लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं हुए हैं लेकिन इस बार का विरोध प्रदर्शन काफी व्यापक और अलग है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर के 50 देशों में यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। 

टॅग्स :ब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत