लाइव न्यूज़ :

चीन ने वुहान से सिर्फ इन लोगों को बाहर जाने की परमिशन दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 17:13 IST

Open in App
चीन का एक शहर महीने भर से बंद पड़ा है. वहां आवाजाही बंद है. चीन का शहर वुहान कोरोना के कहर से कराह रहा है . ऐसे में बंद पड़े उस शहर में एक जगी है उनके लिए जो वुहान से जान बचा जाना चाहते हैं. कातिल कोरोना ने महीने भर में हजारों लोगों की सांसें छीन ली है. अब चीन के अधिकारियों ऐसे लोगों को वुहान छोड़कर जाने की परमिशन दे दी है जो वुहान के रहने वाले नहीं हैं.  ऐसे लोगों को वुहान से जाने दिया जाएगा जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं और जिनका मरीजों के साथ कोई संपर्क नहीं रहा है.  वुहान ही वो शहर है जहां सबसे ज्यादा कोरोना ने कहर बरपाया है. वुहान कोरोना वायरस का केंद्र है और 1.1 करोड़ की आबादी वाले इस शहर को अलग किया गया है.  कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शहर 23 जनवरी से बंद पड़ा है. भारत के पड़ोसी पाकिस्तान ने कोरोना वायरस प्रभावित चीन में संक्रमण के मामलों बढ़ने के बाद चीन जाने वाली उड़ानों को 15 मार्च तक के लिए एक बार फिर रोक दिया है.  पाकिस्तान ने सीमा पार से कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से निपटने के प्रयास के तहत मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दिया है और ईरान के साथ लगती अपनी सीमा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. ईरान में इस घातक विषाणु के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और इस संक्रमण के 43 मामले सामने आ चुके हैं. इतना ही नहीं चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से इटली में दो लोगों की मौत के बाद उत्तरी इटली के करीब 12 शहरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.  इस बीमारी के चलते लोम्बार्डी और वेनेतो में स्थानीय अधिकारियों को स्कूल, औद्योगिक प्रतिष्ठान, रेस्त्रां बंद करने पड़े तथा खेल प्रतियोगिताएं सब बंद हैं. इटली की व्यापारिक राजधानी मिलान के मेयर ने सरकारी कार्यालय बंद करने का आदेश दिया है. अब तक चीन में घातक कोरोना वायरस से 150 और लोगों की मौत के बाद इससे मरने वालों की संख्या 2,592 हो गई.  इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने इससे सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में अस्पतालों का दौरा किया.  चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 31 प्रांत स्तरीय इलाकों रविवार को इसके 409 मामले सामने आए हैं और 150 लोग इससे मारे गए .  एनएचसी ने कहा कि चीन में इसके कुल 77,150 मामलों की पुष्टि हो गई है और रविवार तक इससे 2,592 लोग मारे गए थे. मरने वालों 150 में से 149 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है, जहां इस वायरस का सबसे अधिक प्रकोप है. हालांकि एनएचसी बार बार कह रहा है कोरोनों के मामलों में गिरावट आ रही है. इस बीच, डब्ल्यूएचओ के एक्सपर्ट्स की एक टीम ने इस वायरस के बारे में जांच के लिए हुबेई की राजधानी वुहान का दौरा कर रही है.  ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोनावायरस गत बीते दिसंबर में एक ‘सीफूड’ बाजार से फैला. WHO की एक टीम ने तोंग्जी अस्पताल, अस्थायी अस्पताल बनाए गए वुहान स्पोर्ट्स सेंटर और रोग नियंत्रण और रोकथाम के सेंटर का दौरा किया.  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना वायरस को देश का सबसे बड़ा पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी कहा है.  शी ने कोविड-19 प्रकोप को कंट्रोल में करने के लिये कोशिशें डबल करने के मीटिंग कर रहे हैं. चीनी राष्ट्रपति भी मानते है कि कोरोना तेजी से और दूर तक फैलने वाला वायरस है और इसको कंट्रोल कर पाना बहुत मुश्किल काम है.  
टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहानवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH