लाइव न्यूज़ :

GHMC Election: Hyderabad की नंबर वन पार्टी बन सकती थी BJP, Owaisi को ऐसे हुआ फायदा

By गुणातीत ओझा | Updated: December 6, 2020 23:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीदवारों को 8500 वोट और मिलते तो, भाजपा हैदराबाद की नंबर वन पार्टी बन जाती।भाजपा का वोट शेयर 2016 के नगर निगम चुनाव में महज 10.34 प्रतिशत था, जो बढ़कर 34.56 प्रतिशत पर पहुंच गया।
हैदराबाद नगर निगम चुनाव (Hyderabad Nagar Nigam Chunav Results) की हर एक गतिविधि पर पूरे देश की नजर थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अच्छे प्रदर्शन के साथ ही भाजपा ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी टीआरएस के लिए यह चुनाव काफी निराशा भरा रहा है। इस चुनाव में टीआरएस भले सबसे ज्यादा सीटों के साथ पहले नंबर की पार्टी है लेकिन वोट शेयर के आंकड़ों ने टीआरएस के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।8500 और वोट मिलते तो भाजपा बन जाती नंबर वन पार्टीचुनाव परिणाम के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो भाजपा, टीआरएस से महज 0.25 प्रतिशत वोट पीछे खड़ी है। अगर भाजपा उम्मीदवारों को सिर्फ 8500 वोट और मिलते तो, भाजपा हैदराबाद की नंबर वन पार्टी बन जाती। भाजपा का वोट शेयर 2016 के नगर निगम चुनाव में महज 10.34 प्रतिशत था, जो 2020 में बढ़कर 34.56 प्रतिशत पर पहुंच गया। यही कारण है कि भाजपा चार सीटों से छलांग लगाकर सीधे 48 तक पहुंच गई। वहीं असदुदुद्दीन ओवैसी के लिए भी यह चुनाव कुल मिलाकर अच्छा रहा है। AIMIM ने अपनी सीटों पर कब्जा पानें में जहां सफलता हासिल की वहीं,  उसका वोट शेयर 2016 में जो 15.85% था वो इस बार बढ़कर 18.28% हो गया है।2016 के नगर निगम चुनाव में टीआरएस के खाते में कुल 14,68,618 मत पड़े थे। इस चुनाव में यह आंकड़ा घटकर 12,04,167 वोटों पर रह गया। भाजपा की बात करें तो 2016 में उसे महज 3,46,253 मतादातों का समर्थन मिला था, लेकिन इस बार हैदराबाद की जनता ने भाजपा का जमकर समर्थन किया है। इस चुनाव में भाजपा को 11,95,711 वोट मिले।भाजपा सभी पार्टियों के वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब रही, लेकिन इस चुनाव में उसने अपने पुराने सहयोगी टीडीपी को काफी नुकसान पहुंचाया। हैदराबाद नगर निगम चुनाव में टीडीपी का वोट शेयर 13.11 प्रतिशत से घटकर 1.61 प्रतिशत रह गया। कांग्रेस के वोट शेयर पर नजर डालें तो उसमें 6.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, लेकिन सीटों की संख्या उतनी ही रही। कांग्रेस इस चुनाव में दो सीटें जीती है। आपको बता दें कि 150 वार्डों वाले हैदराबाद नगर निगम चुनाव में टीआरएस को 55, भाजपा को 48, एआईएमआईएम को 44 और कांग्रेस पार्टी को दो सीटें मिली हैं। एक के नतीजे पर फिलहाल कोर्ट ने रोक लगा दी है।
टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीहैदराबादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी