Bihar Floor Test: बिहार में विधायकों के टूटने के डर से सहमेसभी दल, कांग्रेस विधायक भी हुए राजद और वाम दल के विधायकों के साथ नजरबंद

By एस पी सिन्हा | Published: February 11, 2024 06:46 PM2024-02-11T18:46:56+5:302024-02-11T18:48:01+5:30

पटना एयरपोर्ट पर मौजूद लोग कांग्रेस विधायकों के आने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद सभी सीधे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट कर दिया गया।

Bihar Floor Test: All parties scared due to fear of MLAs breaking in Bihar, Congress MLAs also put under house arrest along with RJD and Left party MLAs | Bihar Floor Test: बिहार में विधायकों के टूटने के डर से सहमेसभी दल, कांग्रेस विधायक भी हुए राजद और वाम दल के विधायकों के साथ नजरबंद

Bihar Floor Test: बिहार में विधायकों के टूटने के डर से सहमेसभी दल, कांग्रेस विधायक भी हुए राजद और वाम दल के विधायकों के साथ नजरबंद

Highlightsकांग्रेस के सभी विधायकों को हैदराबाद से चार्टर प्लेन से पटना के लाया गयापटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थेसभी विधायकों को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट कर दिया गया

पटना:बिहार में एनडीए सरकार के विधानसभा में विश्वासमत में अब बस कुछ ही घंटों का वक्त शेष बचा है। सत्ता पक्ष के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से 'खेला होने' के दावे किए जा रहे हैं। इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हालांकि, विधायकों के संभावित टूट से सभी पार्टियां सहमी हुई हैं। 

कांग्रेस के सभी विधायकों को हैदराबाद से चार्टर प्लेन से पटना के लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए थे। पटना एयरपोर्ट पर मौजूद लोग कांग्रेस विधायकों के आने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद सभी सीधे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट कर दिया गया।

बता दें कि राजद और वामदल के तमाम विधायकों को तेजस्वी यादव ने अपने आवास में ही नजरबंद कर रखा है। सभी पार्टी को यह डर सता रहा है कि उनके विधायक कही और ना चले जाए। दरअसल, बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही कांग्रेस को अपने विधायकों में टूट का डर सता रहा था। 

नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था। अब जब कल यानी 12 फरवरी को नीतीश सरकार का विश्वासमत होना है। ऐसे में कांग्रेस के सभी विधायक आज पटना पहुंचे और सीधे तेजस्वी यादव के आवास पर ले जाया गया। 

कांग्रेस विधायक सोमवार को विश्वासमत में भाग लेने जाने तक राजद और वाम दलों के विधायकों के साथ 5, देशरत्न मार्ग पर रहेंगे, जो यादव का सरकारी बंगला है। यह बंगला तेजस्वी यादव को तब आवंटित किया गया था, जब वह उपमुख्यमंत्री थे। महागठबंधन में कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं।विधायकों के पटना पहुंचने पर कांग्रेस के साथ कोई खेल न हो जाए इसको लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने रणनीति बनाई थी। 

अखिलेश प्रसाद सिंह ने विधायकों के ठहरने के लिए की गई व्यवस्था का पहले जायजा लिया था। इसके साथ ही साथ तमाम रणनीति पर लालू-तेजस्वी से बातचीत की। वहीं, विधायकों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी पहुंची थीं। उन्होंने विधायकों के सुख सुविधा का जायजा लिया था। 

तेजस्वी के इसी आवास से सभी विधायक कल विधानसभा के लिए निकलेंगे। बता दें कि, तेजस्वी यादव ने विधायकों के लिए खाने-पीने का भरपूर व्यवस्था किया है। आज सुबह विधायकों को नाश्ते में पूरी सब्जी और जलेबी दिया गया। वहीं दोपहर में नॉन वेज और वेज भोजन का इंतजाम किया गया। 

पटना के एक नामी होटल के खानसामा के द्वारा विधायकों के लिए नाश्ता और भोजन बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोपहर में तेजस्वी अपने विधायकों के साथ क्रिकेट भी खेला। शाम को चूड़ा और हरा चना का नाश्ता विधायकों ने किया। वहीं रात में भी वेज और नॉनवेज खाने का इंतजाम किया गया।

Web Title: Bihar Floor Test: All parties scared due to fear of MLAs breaking in Bihar, Congress MLAs also put under house arrest along with RJD and Left party MLAs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे