लाइव न्यूज़ :

बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट में इस ट्रेन के टिकट खत्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2020 22:27 IST

Open in App
 लंबे समय बाद जैसे ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट शाम 6 बजे टिकट बुकिंग के लिए खुली 12 मई से चलने वाले वाली गाड़ी के टिकट खत्म हो गये. सोमवार शाम छह बजे के बाद, 12 मई से चलने वाली विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट के अंदर ही  हावड़ा-नयी दिल्ली रुट की ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की सभी टिकटें बिक गई. हावड़ा-नयी दिल्ली ट्रेन 12 मई को हावड़ा से शाम पांच बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी. इन गाड़ियो में एसी के लिए अलग नियम होंगे. डिब्बों के अंदर का तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा. इसके अलावा डिब्बों के भीतर ज्यादा से ज्यादा ताजा हवा की आने का इंतज़ाम किया जाएगा.  भारतीय रेल 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू कर रही हैं. पहले चुनिंदा रूट पर अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें चलेंगी. ये  विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी तक जाएंगी. बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) के जरिए ही होगी. स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा.  रेलवे 12 मई से चलने वाली गाड़ियों के लिए जारी गाइडलाइन्स में कहा है कि यात्री कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंच जाएं. जिससे की उनकी स्वास्थ्य जांच की जा सके. 12 मई से यात्री ट्रेनों में सवार होने वालों को रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय नही देगा. फिलहाल इन गाड़ियों में पैसेंजर्स को सिर्फ डिब्बाबंद भोजन और हैंड सेनेटाइजर दिया जाएगा. इन गाड़ियों में सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा. कोविड-19 लॉकडाउन के कारण करीब 50 दिन तक यात्री सेवाएं बंद रखने के बाद 12 मई से चुनिंदा रुट पर चलने वाली इन गाड़ियो में सिर्फ एसी-1, एसी-2 और एसी-3 के डिब्बे होंगे. इनका किराया सामान्य राजधानी ट्रेन के हिसाब से लिया जाएगा. 12 मई को आठ ट्रेनें चलेंगी इनमें से तीन नयी दिल्ली से रवाना होकर डिब्रूगढ़, बेंगलुरु और बिलासपुर पहुंचेंगी. बाकि ट्रेनें हावड़ा, पटना के राजेन्द्र नगर , बेंगलुरु, मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद से चलकर दिल्ली पहुंचेंगी. एहतियाती तौर पर सभी यात्रियों के लिए बोर्डिंग प्वाइंट पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच जरूरी होगा. इसके साथ ही वही लोग ट्रेन में चढ़ पाएंगे जिनमें कोरानावायरस इन्फेक्शन के सिम्पसटम्स नजर नहीं आएंगे. ये गाड़ियां बेहद कम स्टेशनों पर रुकेगी. अगर आपके पास वैलिड कन्फर्म टिकट होगा तभी आप, आप को लेकर रेलवे स्टेशन आने वाले गाड़ी और ड्राइवर को स्टेशन के अंदर जाने दिया जाएगा.
टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज