History 29 January: कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज, पहली दो इंजन वाली ट्रेन, टीम इंडिया चैंपियन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2024 11:12 AM2024-01-29T11:12:33+5:302024-01-29T11:12:33+5:30

History 29 January: भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।

History 29 January 2024 Today In What Happened On This Day Recorded in history with important events India's first two-engine train was flagged off, detailed details india women team champion | History 29 January: कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज, पहली दो इंजन वाली ट्रेन, टीम इंडिया चैंपियन

file photo

Highlightsप्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

History 29 January: देश और दुनिया में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इस दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। इसी दिन भारत दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का क्षेत्रीय सहयोगी बना था।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।

1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।

1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।

1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।

1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।

1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1994 : भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।

1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।

2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी अंडर-19 टी20 विश्व कप चैम्पियन।

Web Title: History 29 January 2024 Today In What Happened On This Day Recorded in history with important events India's first two-engine train was flagged off, detailed details india women team champion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे