लॉकडाउन के बीच सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस का नया गाना 'तेरे बिना' रिलीज कर दिया गया है। 12 मई को सलमान ने गाने को अपने ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। गाने को सलमान खान ने खुद गाया है। ऐसे में फैंस को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। गाने के कुछ बोल ऐसे हैं जो लोगों को इमोशनल भी कर रहा है। फैंस बार-बार इस गाने को सुन रहे हैं। सलमान खान अपनी लवर की याद में इस गाने को गाते हैं और भाईजान का यह अंदाज फैंस को भा रहा है। वीडियो देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं और गाने के नीचे कमेंट्स कर अपनी राय दे रहे हैं। गाने में सलमान खान और जैकलीन की दमदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस इस गाने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, सलमान ने फैंस की इच्छा का ध्यान रखते हु्ए गाने को रिलीज कर दिया है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो में जैकलीन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब तक इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाली है।