लाइव न्यूज़ :

फंसे श्रमिकों की चिकित्सा जांच के लिए 41 बेड का अस्पताल तैयार, बाहर निकालकर सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाने की तैयारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 22, 2023 21:15 IST

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों की चिकित्सा जांच और देखभाल के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। सुरंग के भीतर पिछले 10 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमजदूरों को बाहर निकालकर सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाने की तैयारीमुख्यमंत्री धामी भी वहीं मजदूरों से मिलेंगे चिकित्सा जांच के लिए 41 बेड का अस्पताल तैयार

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों की चिकित्सा जांच और देखभाल के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है।  सुरंग के भीतर पिछले 10 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से उत्तरकाशी पहुंच चुके हैं।  रेस्क्यू का आज 11वां दिन है और किसी भी छड़ कामयाबी मिल सकती है। 

10 दिनों से फंसे 41 में से कुछ के परिजनों ने उनसे बात भी की है और बताया है कि फिलहाल सभी फंसे मजदूर ठीक हैं। 10 दिनों से फंसे 41 में से दो मजदूरों से बात करने वाले इंद्रजीत कुमार ने कहा, "उन्होंने (मजदूरों) मुझसे कहा कि घबराओ नहीं हम जल्द ही बाहर मिलेंगे।" इंद्रजीत के परिवार के दो सदस्य सुरंग के भीतर फंसे हुए हैं, जिनसे बात करने के बाद उन्हें उम्मीद की एक नयी किरण दिखाई दी है। इंद्रजीत के छोटे भाई विश्वजीत और संबंधी सुबोध कुमार सुरंग के भीतर फंसे हुए हैं।

इस हादसे से सरकार और निर्माण के लिए जिम्मेदार एंजेंसियों ने कुछ सबक भी लिए हैं। एनएचएआई की टीम अब देश भर में सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगी।  बता दें कि मजदूरों को बाहर निकालकर सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री धामी भी वहीं मजदूरों से मिलेंगे।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीएनडीआरएफBorder Roads Organization
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारतहमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

भारतJabalpur Cruise Accident: मौत भी नहीं जुदा कर पाई ममता; एक-दूसरे को थामे मिले मां-बेटे के शव, क्रूज दुर्घटना की सबसे दर्दनाक तस्वीर

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

उत्तराखंड अधिक खबरें

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

उत्तराखंडPanchang 20 July 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडKedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत; सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंडUttarakhand Avalanche: बर्फ में फंसे 14 मजदूरों को निकाला गया, आठ अब भी फंसे

उत्तराखंडUttarakhand Budget 2025: 18 फरवरी से उत्तराखंड का बजट सत्र होगा शुरू, जानें कब तक चलेगा सत्र