रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस हार के बावजूद शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ...
ICC World Cup 2019, India vs England: पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की। ...
ICC World Cup 2019, IND vs ENG: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड को बेयरस्टो और राय की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने सतर्कता के साथ बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में टीम का स्कोर 47 रन तक पहुंचाया। ...
ICC World Cup 2019, IND vs ENG: विराट कोहली 77 टेस्ट की 131 पारियों में 8 बार नाबाद रहते 6613 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक, 20 अर्धशतक और 6 दोहरे शतक जड़े हैं। ...
ICC World Cup 2019, IND vs ENG: इस विश्व कप ये भारत के खिलाफ 100 या उससे अधिक रन बनाने वाली पहली जोड़ी है। इससे पहले डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से टीम इंडिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े थे। ...