रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IND vs SA: बड़े स्कोर वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम को आखिरी ओवरों की गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। ...
Virat kolhi IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम मुंबई जाएगी जहां कोहली टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खेलने के लिए छह अक्टूबर को मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया के रवाना होगी। ...
IND vs SA 2022: डेविड मिलर की 47 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी पर सूर्यकुमार यादव की 22 गेंद में 61 रन और लोकेश राहुल की 28 गेंद में 57 की पारियां भारी पड़ी जिससे भारत ने रनों के अंबार वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से ...
Ind Vs SA T20: विराट कोहली टी20 करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में 11000 रन पूरे किये। उनके नाम अब 11030 रन है। ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। ...