Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वंशवाद की राजनीति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और उन्हें एक ‘अनपढ़ बच्चा’ करार दिया है। ...
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी द्वारा बुधवार को फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाला से अडानी समूह के खिलाफ नए आरोपों पर कहा कि गांधी परिवार को दुनिया में सबसे भ्रष्ट करार देते हुए भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है। ...
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर वंशवाद की राजनीति करने के आरोप पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस फरेब करने में और उसे फैलाने में बड़ी माहिर पार्टी है। ...
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार द्वारा संचालित किये जाने वाले बयान पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा वह मेरा औपचारिक बयान नहीं था और मेरी टिप्पणियों का प्रयोग गलत संदर्भ में किया जा रहा है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी राज्य मिजोरम की अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत स्कूटी की सवारी से की। राहुल गांधी स्कूटी से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। ...