लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : देवघर हवाई अड्डाः 12 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, ट्वीट कर कहा-बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा...

भारत : जयराम रमेश का केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष, ट्वीट कर प्रधानमंत्री की DDLJ नीति पर कही ये बात

भारत : बारिश से बिगड़े गुजरात के हालात, पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री को दिया मदद का भरोसा

भारत : पीएम मोदी ने नए संसद भवन पर बने 6.5 मीटर लंबे राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण, 9500 किलो है वजन, देखें वीडियो

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में चार मुख वाले सिंह के राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया

भारत : Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के घटनाक्रम पर करीबी नजर, अरिंदम बागची ने कहा-3.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता दी...

भारत : पीएम मोदी ने कहा- 'देवी काली का आशीर्वाद हमेशा देश के साथ है', वीडियो शेयर कर अमित मालवीय ने साधा टीएमसी पर निशाना

भारत : असम: भगवान शिव के भेष में महंगाई पर नुक्कड़ नाटक को लेकर विवाद, पुलिस ने एक्टर को किया गिरफ्तार

भारत : पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस, विकास सहित कई मुद्दे पर चर्चा

भारत : बिहारः 19 लाख रोजगार और नौकरी का क्या हुआ, तेजस्वी यादव बेरोजगारी के सवाल पर केंद्र और बिहार सरकार पर साधा निशाना