लाइव न्यूज़ :

बिहारः 19 लाख रोजगार और नौकरी का क्या हुआ, तेजस्वी यादव बेरोजगारी के सवाल पर केंद्र और बिहार सरकार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2022 15:45 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के समय एनडीए ने लोगों से सरकार बनने के बाद 19 लाख रोजगार और नौकरियां देने का वादा किया था. तेजस्वी यादव सरकार को इसकी याद दिलाते रहते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने बिहार में 19 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था.केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था. सरकार हर महीने 1.3 करोड़ लोगों का रोजगार छिन रही है.

पटनाः बिहार में रोजगार के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने भाजपा के द्वारा किए गए वादों को याद दिलाते हुए निशाना साधा है. इतना ही नहीं, तेजस्वी ने सरकार पर हर महीने 1.3 करोड़ लोगों का रोजगार छीनने का भी आरोप लगाया है.

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के समय एनडीए ने लोगों से सरकार बनने के बाद 19 लाख रोजगार और नौकरियां देने का वादा किया था. तेजस्वी यादव सरकार को इसकी याद दिलाते रहते हैं. इस समय तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव की देखरेख में व्यस्त हैं, बावजूद इसके उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधा है.

नेता प्रतिपक्ष ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि भाजपा ने बिहार में 19 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था. प्रधानमंत्री जी ने 2022 तक 80 करोड़ नौकरी/रोजगार देने का संकल्प लिया था. नौकरी देना तो दूर यह निकम्मी सरकार हर महीने 1.3 करोड़ लोगों का रोजगार छिन रही है.

उन्होंने एक अखबार का आर्टिकल भी शेयर किया है. इस आर्टिकल में लिखा है कि जून में 1.3 करोड़ लोग बेरोजगार हुए, जिसमें शहरों के मुकाबले गांवों में इसका असर ज्यादा पड़ा है. बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार से सवाल किया था कि क्या सरकार ने 2022 तक करोडों लोगों को रोजगार और उनके जीवन में अच्छे दिन लाने का वादा नहीं किया था?

क्या सरकार को बेरोजगारी के मसले पर संवेदनशीलता से विचार करना चाहिए? केंद्र सरकार में लाखों पद खाली हैं तो उसके लिए दोषी विपक्ष है? इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट कर लिखा था कि एनडीए सरकार का 19 लाख नौकरियां/रोजगार देने का वादा था, लेकिन क्या हुआ? सोचिए, डबल इंजन सरकार के झूठ ने आपके वर्तमान और भविष्य को कैसे बर्बाद कर दिया है?

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला