लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Bihar Assembly: बिहार विधानसभा परिसर में आने वाला पहला प्रधानमंत्री, पीएम मोदी बोले-शताब्दी स्मृति स्तंभ गौरवशाली अतीत का प्रतीक बनेगा

ज़रा हटके : 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' के नारे के बीच लोग उछालते रहे फूलों की पंखुड़ियां, बाबा की नगरी देवघर में प्रधानमंत्री मोदी ने किया रोड शो, देखें वीडियो

भारत : शॉर्ट-कट राजनीति भारत को बर्बाद कर सकती है, शॉर्ट-सर्किट कर सकती..., पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया हमला, देखें वीडियो

भारत : नई संसद की छत पर स्थित चतुर्मुखी सिंह पर क्यों छिड़ा है विवाद, जानिए भारत के प्रतीक चिह्न के बारे में सब कुछ

भारत : झारखंड: देवघर एम्स का ऑनलाइन उद्घाटन, पीएम मोदी ने देवघर में किया रोड शो, बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना, काली पूजा भी किया, जानें बड़ी बातें

भारत : झारखंडः 16800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कहा-झारखंड और ओडिशा के 11 जिलों को फायदा, देखें वीडियो

विश्व : I2U2 Summit: आई2यू2 के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, संयुक्त परियोजनाओं और आर्थिक साझेदारी पर करेंगे चर्चा

भारत : 'अशोक स्तम्भ में शेर बदल गया?' नये संसद भवन में राष्ट्रीय प्रतीक के अनावरण पर संजय सिंह और कपिल मिश्रा का 'ट्विटर वॉर'

भारत : गजवेल विधानसभा क्षेत्रः सीएम केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भाजपा विधायक इटाला राजेंद्र!, जानें पूरा मामला

भारत : बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी स्मृति स्तंभ तैयार, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अनावरण, 100 साल पूरा, जानें इसके बारे में