लाइव न्यूज़ :

बारिश से बिगड़े गुजरात के हालात, पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री को दिया मदद का भरोसा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 11, 2022 16:18 IST

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को भयंकर बारिश के बाद पैदा हुए मुश्किल हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है और कहा है कि केंद्र हालात पर नजर बनाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश की चपेट में गुजरातअगले 48 घंटे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्णप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया मदद का आश्वासन

दिल्ली: गुजरात के कई इलाकों में भयंकर बारिश के कारण जन-जीवन अस्तव्यस्त है। लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर पर है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। गुजरात के कई गांव चारो तरफ से पानी से घिर गए हैं और मुख्य भूमि से पूरी तरह कट गए हैं।

इन गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।  ऐसे मुश्किल समय में जब गुजरात आपदा से जूझ रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और हर तरह की मदद का भरोसा दिया।

बता दें कि गुजरात में अब तक हुई भयंकर बारिश के कारण अब तक 61 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य की मुसीबत अभी खत्म होती नहीं दिख रही है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भयंकर बारिश से पूरे राज्य विशेषकर दक्षिण और मध्य गुजरात में हालात बेहद खराब हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लगातार बारिश के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के बारें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ के साथ-साथ सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी। 

नदियां उफान पर हैं

पूरे राज्य में लगातार हो रही भयंकर बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। अंबिका, कावेरी और पूर्णा नदी खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। बोडेली में बादल फटने की भी घटना हुई है जिसके कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है।

इन इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य सरकार की तरफ से एसडीआरएफ की 6 प्लाटून तैनात की गई हैं। बोडेली में चारो तरफ पानी ही पानी है। छोटा उदयपुर में भारी बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज, औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ियों को बंद करने का फैसला किया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातएनडीआरएफSDRF
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज