धर्मशालाः पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर रविवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के एक मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में 100 मैचों की कप्तानी करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए। पीबीकेएस के अलावा श्रेयस दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भी कप्तानी कर चुके हैं, और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उन्होंने आईपीएल खिताब जीता था।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी:
एमएस धोनीः सीएसके/आरपीएस, 235 मैच
रोहित शर्माः एमआई, 158 मैच
विराट कोहलीः आरसीबी, 143 मैच
गौतम गंभीरः डीसी/केकेआर, 129 मैच
श्रेयस अय्यरः डीसी/केकेआर/पीबीकेएस, 100 मैच
आईपीएल में अब तक कप्तान के रूप में खेले गए 99 मैचों में से श्रेयस ने 54 मैच जीते हैं और 40 हारे हैं। आईपीएल 2026 में पीबीकेएस ने लगातार सात मैचों में अजेय रहते हुए शुरुआत की, लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 222 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से वेंटकेश अय्यर ने नाबाद 73, विराट कोहली ने 58 जबकि कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा आज धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में रजत पाटीदार की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे हैं। पाटीदार चोटिल हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए धर्मशाला नहीं गए हैं।
टॉस के बाद जितेश ने कहा कि टीम को उम्मीद है कि पाटीदार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के अगले मैच तक मैदान पर वापसी कर लेंगे। जितेश को कप्तानी का पूर्व अनुभव है, उन्होंने पिछले साल पाटीदार की अनुपस्थिति में आरसीबी के लिए कुछ मैचों में कप्तानी की थी और 2024 में अपनी पूर्व टीम पंजाब किंग्स के लिए एक बार कप्तानी की थी।