लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : Vande Bharat Express: ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन की क्षमता 180 किमी प्रति घंटे, पटरियों की खराब स्थिति के कारण 83 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, आरटीआई में खुलासा

भारत : अरविद केजरीवाल ने विधानसभा में सुनाई चौथी पास अनपढ़ राजा की कहानी, कहा- 'उसने एक दिन फर्जी डिग्री बनवा ली और बोला कि...'

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: राहुल गांधी ने बीदर में कहा, भाजपा, आरएसएस गरीबों से पैसे लूटकर दो-तीन अमीरों को दे रहे हैं

भारत : पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए सफारी वाला वीडियो बनाना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, नीलगाय को खाना खिलाने पर फंसे, भेजा गया नोटिस

भारत : मोदी अपने भाषण में जो ‘चालाकियां’ करते है उसको मैं समझता हूं, बोले सीएम गहलोत, प्रधानमंत्री को दी यह सलाह

भारत : अमित शाह ने गोवा से साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- राहुल गांधी पूर्वोत्तर गए और वहां से कांग्रेस साफ हो गई

भारत : कर्नाटक में बोले राहुल गांधी- 'अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो कुछ भी कर दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता'

कारोबार : पिछड़ नहीं रही है भारतीय अर्थव्यवस्था...2023-24 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, बोले ईएसी-पीएम के सदस्य संजीव सान्याल

भारत : यूपी: शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी में गिरी, 13 लोगों की मौत-23 घायल

भारत : जब ट्विटर पर एक यूजर ने काशी यात्रा करने की बताई 10 वजह, तो पीएम ने भी दिया यह जवाब