लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express: ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन की क्षमता 180 किमी प्रति घंटे, पटरियों की खराब स्थिति के कारण 83 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, आरटीआई में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 19:13 IST

Vande Bharat Express: मुंबई सीएसएमटी-साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस की सबसे कम औसत गति है जो लगभग 64 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं सबसे तेज औसत गति 2019 में शुरू की गई देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की है, जो नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन 95 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से पटरियों पर दौड़ती है।रानी कमलापति (हबीबगंज)-हजरत निजामुद्दीन 94 किमी प्रति घंटे की औसत गति से दूसरे स्थान पर है।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की औसत गति राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर है।

Vande Bharat Express: भारत की सबसे अधिक गति से चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन की क्षमता 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने की है लेकिन पटरियों की खराब स्थिति के कारण यह पिछले दो साल से औसत करीब 83 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है।

 

यह जानकारी आरटीआई के तहत पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में सरकार ने दी। मध्य प्रदेश निवासी चंद्रशेखर गौर ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी थी और उन्हें बताया गया कि सेमी हाई-स्पीट ट्रेन की औसत गति 2021-22 में 84.48 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वहीं 2022-23 में भी यह इतनी ही थी।

वंदे भारत एक्सप्रेस को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने डिजाइन किया है और इसका विनिर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पटरियों की स्थिति को देखते हुए व्यावसायिक परिचालन के लिए वंदे भारत ट्रेन की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित रखी गयी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की ट्रेन की रफ्तार पटरियों की स्थिति पर निर्भर करती है। मुंबई सीएसएमटी-साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस की सबसे कम औसत गति है जो लगभग 64 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं सबसे तेज औसत गति 2019 में शुरू की गई देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की है जो नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस।

यह ट्रेन 95 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से पटरियों पर दौड़ती है। इसी तरह रानी कमलापति (हबीबगंज)-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 94 किमी प्रति घंटे की औसत गति से दूसरे स्थान पर है। अधिकारियों ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की औसत गति राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर है।

टॅग्स :Vande Bharatbhopalनरेंद्र मोदीभारतीय रेलAshwini Vaishnavindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां