लाइव न्यूज़ :

"मोदी अपने भाषण में जो ‘चालाकियां’ करते है उसको मैं समझता हूं", बोले सीएम गहलोत, प्रधानमंत्री को दी यह सलाह

By भाषा | Updated: April 17, 2023 08:23 IST

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा है कि ‘‘यह सब चालाकियां मैं भी समझता हूं... मैं भी तो लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि "मोदी अपने भाषण में जो ‘चालाकियां’ करते है उसको मैं समझता हूं।"यही नहीं सीएम गहलोत ने पीएम को एक सलाह भी दी है।

जयपुर:  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी अपने भाषण में जो चालाकियां करते है उसे वो पहचानते हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को राजस्थान कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषण की शुरुआत ‘‘मेरे मित्र अशोक गहलोत’’ से करेंगे और ‘‘मेरी सरकार की ऐसी की तैसी करेंगे’’। 

गहलोत ने इसे मोदी की ‘चालाकियां’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सब चालाकियां मैं भी समझता हूं... मैं भी तो लंबें समय से राजनीति कर रहा हूं।’’ 

क्या है पूरा मामला

जयपुर में 12 अप्रैल को आयोजित रेलवे एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री डिजिटल माध्यम से जुड़े थे और इस दौरान दिये मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अभी दिल्ली से वी. सी. (वीडियो कॉन्फ्रेंस) से जुड़े थे... आपने देखा उनको... मेरे मित्र अशोक गहलोत शुरुआत वहां से करेंगे और मेरी सरकार की ऐसी की तैसी करेंगे... ये चालाकियां होती हैं।’’ 

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के बाद उन्होंने उन्हीं को (प्रधानमंत्री को) को टैग करते हुए ट्वीट किया कि आज आपने चुनाव का बिगुल बजा दिया। गहलोत ने कहा, ‘‘यह सब चालाकियां मैं भी समझता हूं... मैं भी तो लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं।’’ 

पीएम मोदी को सीएम गहलोत ने दी सलाह

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद मानगढ़ के मंच से कहा था कि मैं (प्रधानमंत्री) जब मुख्यमंत्री था तब भी अशोक गहलोत मुख्यमंत्रियों की जमात में सबसे वरिष्ठ थे... वो कह चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं वरिष्ठ हूं तो प्रधानमंत्री को मेरी सलाह लेनी चाहिए और पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू कर देना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ओपीएस लागू कर दीजिये... पहली सलाह यही है आपको... जो योजना हमने राजस्थान के लिये बनाई है आप उसको देश के लिये लागू कर दीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता... तो उसका लाभ लेना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह देश में घूम रहे हैं और देश की राजनीति में नया मॉडल बना दिया है। खरीद फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) से चुनी हुई सरकारों को गिराने का जैसा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा मणिपुर में हुआ।  

टॅग्स :अशोक गहलोतनरेंद्र मोदीRailwaysराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज