मुलायम सिंह यादव एक भारतीय राजनेता थे। उनका जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए। लेकिन पहली बार उन्होंने विधानसभा चुनाव 1967 में जीता। 5 दिसम्बर 1989 को वे पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया। साल 1992 में वे समाजवादी पार्टी (सपा) बनाकर वे अकेले मुख्य धारा की राजनीति में उतरे। इसके बाद 5 दिसम्बर 1993 को वे दोबारा सीएम चुने गए थे। लेकिन इसी बीच वे केंद्रीय राजनीति चले गए। साल 1996 में वे संयुक्त मोर्चा की सरकार में रक्षामंत्री बने। लेकिन वह सरकार ज्यादा दिन चली नहीं। उन्होंने फिर से राज्य की राजनीति का रुख किया और 29 अगस्त 2003 को तीसरी बार यूपी सीएम की गद्दी संभाली थी। Read More
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव मौजूद रहे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई। ...
मुलायम सिंह के रक्षा मंत्री काल में सुखोई विमान समझौते को जमीन पर उतारा गया, वे रूस गए और उस दौर के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल कराया। कम लोग जानते हैं कि भारत रत्न सम्मान एपीजे अब्दुल कलाम को मुलायम सिंह यादव के कारण ही मिल ...
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मंगलवार को उपस्थित रहेंगे। ...
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। उनके निधन पर देश के सभी प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। ...