पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, लोगों ने लगाए 'नेताजी अमर रहे' के नारे

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 11, 2022 04:53 PM2022-10-11T16:53:43+5:302022-10-11T16:55:26+5:30

Next

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया है। (फोटो: Twitter)

अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी. इस दौरान लोगों ने नेताजी अमर रहें के नारे लगाए। (फोटो: Twitter)

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव मौजूद थे। (फोटो: Twitter)

मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया था। (फोटो: Twitter)

82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। (फोटो: Twitter)