ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में आयोजित होने वाले सबसे लोकप्रिय मेलों में से एक गंगासागर मेला 8 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। सर्दियों के दौरान आयोजित होने वाला गंगासागर मेला हजारों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है जहां वे गंगा नदी में प ...
मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने सूचित किया है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने खुद SBI को अपने खातों को फ्रीज करने का अनुरोध भेजा। मंत्रालय की ओर से चैरिटी के किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया गया है। ...
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्रिसमस पर यह बात सुनकर स्तब्ध हूं कि केंद्र सरकार ने भारत में मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी बैंक खातों में लेनदेन रोक दिया है। उनके 22,000 रोगियों और कर्मचारियों को भोजन और दवाएं नहीं मिल पा रहीं।’’ ...
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में नामित करने पर कानूनी राय लेने पर विचार कर रही है। ...
Goa Assembly Elections: गोवा के चुनाव मैदान में अब तृणमूल कांग्रेस भी कूद चुकी है जहां फरवरी में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आप और तृणमूल कांग्रेस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। ...
KMC Election Results: कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके जाने समेत हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक करीब 40.5 लाख मतदाताओं में से 63.37 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। ...