मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
Delhi LS polls 2024: जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सहित कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान आंकड़ों में विसंगतियों और पंजीकृत मतदाताओं के आंकड़े प्रकाशित न किए जाने के संबंध में भारतीय दलों के नेताओं को मेरा पत्र। ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में होना है। उनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पत्नी राधाबाई खड़गे के ...
Jharkhand LS polls 2024: रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का मुकाबला कद्दावर भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के साथ है, जो दूसरी बार मैदान में हैं। ...