जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे. दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए की ओर से अपनाई जाने ...
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां ‘आत्मनर्भर बिहार अभियान’ की शुरूआत करते हुए कहा, ‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राजग गठबंधन के घटक दल प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ...
बिहार में अक्टूबर-नवम्बर महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है। ...
जेईई मुख्य परीक्षा के शुक्रवार को घोषित परिणाम में 24 छात्रों को पूरे 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की यह परीक्षा कोविड-19 के कारण दो बार टली और अंतत: सितंबर के पहले सप्ताह में हुई। ...
राजनीति के ब्रह्म बाबा कहे जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बात मानेंगे या फिर वो नए घर में प्रवेश करेंगे? इसपर कयास लगाये जाने लगे हैं. इस बीच रघुवंश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कई मांगें रखीं है ...
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संजय मयूख ने एक बयान में कहा कि इस दौरे में नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। ...
राज्यसभा सदस्य के रूप में हरिवंश का कार्यकाल इस साल की शुरुआत में पूरा हो गया था जिसके चलते चुनाव की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने 2018 में उपसभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को हराया था। ...
पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से प्रदेश की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाया। ...