लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कल, 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार चुनावी मुकाबला, जानें कब-कब किसके पास रही पार्टी की कमान

बॉलीवुड चुस्की : फिल्म 'इमरजेंसी' में सैम मानेकशॉ की भूमिका में दिखेंगे मिलिंद सोमन, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर दी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की : कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर का लुक सामने आया, निभाएंगे जयप्रकाश नारायण की भूमिका

बॉलीवुड चुस्की : Emergency first look: सामने आया कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक, एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल

भारत : शिवराज पाटिल का ब्लॉग: सभी के साथ बराबरी में विश्वास रखने वाले किसी को कभी नहीं कहते थे कोई अपशब्द, जवाहरलाल दर्डा कांग्रेस के विचार धारा से थे काफी प्रभावित

भारत : गुलाम नबी आजाद का ब्लॉग: दर्डाजी पर छोड़ दो, सब ठीक हो जाएगा

भारत : प्रतिभाताई पाटिल का ब्लॉग: मेरा मायका खानदेश, ससुराल विदर्भ; बाबूजी ने दोनों रिश्ते निभाए

भारत : आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमला, संबित पात्रा बोले-भारत के इतिहास का काला अध्याय

भारत : राष्ट्रपति चुनाव का वो किस्सा जब खुद इंदिरा गांधी ने हरवा दिया था कांग्रेस के प्रत्याशी को, जानिए 'अंतरात्मा की आवाज' का वो मशहूर वाकया

भारत : आपातकाल की 47वीं बरसी पर अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला, देश की सबसे पुरानी पार्टी पर कही ये बात