लाइव न्यूज़ :

शिवराज पाटिल का ब्लॉग: सभी के साथ बराबरी में विश्वास रखने वाले किसी को कभी नहीं कहते थे कोई अपशब्द, जवाहरलाल दर्डा कांग्रेस के विचार धारा से थे काफी प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 14:59 IST

शिवराज पाटिल का ब्लॉग: सभी के साथ बराबरी में विश्वास रखने वाले किसी को कभी नहीं कहते थे कोई अपशब्द, जवाहरलाल दर्डा कांग्रेस के विचार धारा से थे काफी प्रभावित

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल दर्डा को उनके व्यावहारिक ज्ञान और राजनीतिक ज्ञान के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने दोस्त का साथ छोड़ा था लेकिन कांग्रेस की विचार धारा से जुड़े रहे थे। दर्डा जी ने ‘लोकमत’ में कभी किसी की बदनामी नहीं की है।

मैंने जवाहरलाल दर्डा में व्यावहारिक ज्ञान, राजनीतिक ज्ञान, तकनीकी ज्ञान और आध्यात्मिक ज्ञान के सुंदर संगम का अनुभव किया है. दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्हें इस बात का पूरा एहसास था कि अगर ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी ज्ञान को आत्मसात न किया तो कालबाह्य होने में समय नहीं लगेगा. लेकिन उन्होंने साथ ही साथ अध्यात्म की शिक्षा को भी आत्मसात कर लिया था. 

जवाहरलाल दर्डा ने सबके साथ किया बराबरी का व्यवहार 

बाबूजी राजनेता थे, मंत्री थे, ‘लोकमत’ के संस्थापक-संपादक थे, लेकिन कभी भी अपने बड़प्पन की डींग नहीं हांकी. अपने सामने दूसरों को छोटा माना हो, ऐसा नहीं था. उन्होंने सबके साथ बराबरी का व्यवहार किया. किसी के लिए भी उन्होंने अपशब्द कहे हों, मुझे याद नहीं.

अपने राजनीतिक जीवन में बाबूजी ने पार्टी के प्रति निष्ठा को बड़ा महत्व दिया. पंडितजी, इंदिराजी, राजीवजी ही नहीं, कांग्रेस की विचारधारा को मानते हुए उसे सहारा दिया. इसके लिए उन्होंने अपने परम मित्र, महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का भी राजनीतिक साथ छोड़ दिया था. 

राजनीति में परम मित्र का साथ छोड़ा लेकिन कांग्रेस के विचारों से जुड़े रहे

लेकिन उन्होंने कांग्रेस के विचारों को नहीं छोड़ा था. इसके पीछे उनकी दूरदृष्टि थी. मैंने उनके शहर यवतमाल में, उनके ही घर पर कांग्रेस में प्रवेश किया था. उस समय हेमवतीनंदन बहुगुणा वहां आए थे. मैं उस समय से उन्हें देख रहा था, उन्होंने कभी किसी की बुराई नहीं की. जीवन के प्रति उनकी निष्ठा का यह प्रमाण था. 

बाबूजी के ‘लोकमत’ ने अकारण कभी किसी की बदनामी नहीं की. इसी कारण ‘लोकमत’ सामान्य जन का समाचार पत्र बन सका. उनके साथ काम करने वाले लोग एक-दूसरे के लिए जी-जान लगा देते थे. 

सहयोगियों को तैयार करना और उन्हें संभालकर रखना दर्डाजी के लिए आसान काम था

इस तरह के सहयोगी तैयार करना और उन्हें संभालकर रखना कोई आसान काम नहीं, लेकिन दर्डाजी ने इसे बड़ी सहजता से किया. ये कंपनी हमारी अपनी है-इस तरह का वातावरण बनाने की क्षमता दर्डाजी में थी और मेरा मानना है कि इसे भी अध्यात्म का संस्कार माना जाएगा. इस संस्कार में मानवता का प्राधान्य होता है. 

इसके आधार पर जो नेतृत्व तैयार होता है वह अमर रहता है. विजय दर्डा मेरे साथ राज्यसभा में थे. उन पर और उनके भाई राजेंद्र दर्डा पर बाबूजी के संस्कारों की छाप मैं देखता आ रहा हूं. दर्डाजी की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनका हार्दिक अभिवादन.

टॅग्स :भारतमहाराष्ट्रकांग्रेसइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?