लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : अरविंद कुमार सिंह: पंडित नेहरू ने ही रखी थी कृषि में सफलता की बुनियाद

भारत : राजीव गांधी की लाइन 'जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती कांपती है' को ट्वीट करके फंसे अधीर रंजन चौधरी, जानिए क्या था मामला

भारत : राजेश बादल का ब्लॉग: कांग्रेस के चिंतन शिविर से निकलते संदेश

भारत : इंदिरा गांधी ने सबसे पहले अल्पसंख्यकों पर चलवाया था बुलडोजर, बोले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय, पूछा क्या कांग्रेस नेताओं को है भूलने की आदत?

भारत : विश्वनाथ सचदेव का ब्लॉग: लोकतंत्र में व्यक्ति-पूजा की प्रवृत्ति से बचना जरूरी

भारत : भारत के पोखरण में पहले परमाणु परीक्षण का बटन दबाने वाले शख्स का अमेरिका में निधन

भारत : अवधेश कुमार का ब्लॉग: दल-बदल के बारे में धारणा बदलने की आवश्यकता

भारत : अमर जवान ज्योति का नेशनल वॉर मेमोरियल में जल रही लौ के साथ ऐसे हुआ विलय, देखें वीडियो

भारत : 19 जनवरी: लाल बहादुर शास्त्री की मौत के इंदिरा गांधी पहली बार बनीं देश की प्रधानमंत्री, पढ़ें आज का इतिहास

भारत : वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः सुभाषचंद्र बोस को प्रेरक श्रद्धांजलि