हार्दिक पंड्या भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1993 को बड़ौदा में हुआ था। पंड्या दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ही मीडियम पेसर हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना वनडे में डेब्यू 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था जबकि टेस्ट डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ 2017 में किया था। पंड्या टीम इंडिया के अलावा घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिए खेलते हैं और आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी क्रिकेटर हैं। Read More
मुंबई इंडियंस के लिए हिटमैन सबसे लंबे समय तक कप्तान रहे। साथ ही वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच ट्राफी जीतने में मदद की थी। ...
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हार्दिक पंड्या की चोट की स्थिति पर अपडेट साझा किया और कहा कि इस ऑलराउंडर के जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 टीम के दौरान वापसी की उम्मीद है। ...
हार्दिक को फिर से अपनी टीम के साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस को उनकी 15 करोड़ रुपये की वार्षिक फीस का भुगतान करना होगा। इतनी हा राशि गुजरात टाइटन्स ने मेगा नीलामी से पहले उनकी सेवाओं के लिए भुगतान की थी। ...
गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से पहले टीम का नेतृत्व करने के लिए शुभमन गिल के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारतीय सलामी बल्लेबाज गिल अब हार्दिक की जगह टीम की कमान संभालेंगे। ...