भारत की राजधानी दिल्ली और उसकी सीमा से सटे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ ज़िलों को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का निर्माण किया गया। 1985 के नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड एक्ट के तहत एनसीटी ऑफ दिल्ली का गठन किया गया। यूपी के गाजियाबाद और नोएडा, हरियाणा के फरीदाबाद और गुड़गाँव इत्यादि ज़िले दिल्ली एनसीआर के तहत आते हैं।