अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को होने वाली है। दोनों सितारों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया है। ये दोनों सितारे काफी समय से एक दूसरे के साथ इश्क में थे। अब आखिरकार दोनों शादी करने जा रहे हैं।