लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन से नदारत रहे रणबीर कपूर, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 3, 2018 13:31 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 3 दिसंबर को मुंबई के ग्रांड हयात होटल में अपना रिसेप्शन आयोजित दिया।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 3 दिसंबर को  मुंबई के ग्रांड हयात होटल में अपना  रिसेप्शन आयोजित दिया। इस  रिसेप्शन में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक बड़े सितारे शामिल हुए हैं। लेकिन जिन लोगों पर फैंस की खास निगाह रही वह थी रणवीर सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अनुष्का शर्मा। 

साथ ही एक इंसान जो इस पार्टी से गायब रहा और किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया वो थे दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर। जैसा कि सभी को पता है रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक लंबे समय तक रिश्ते में थे। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए थे। लेकिन कहा जाता रहा है कि दोनों अलग होने के बाद भी अच्छे दोस्त हैं। 

अब जब रणबीर इस पार्टी से नादारत रहे हैं तो तरह तरह की बातें भी होने लगी हैं, लेकिन खबरों की मानें तो दोनों सितारे इन द‍िनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरूरी सीक्वेंस की शूट‍िंग में व्यस्त हैं, जिस कारण से नहीं पहुंच पाए हैं।  

कहा जा है कि दोनों हैं तो मुंबई में ही लेकिन शूटिंग के कारण से वह इस मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं।  जबकि आल‍िया कलंक की शूट‍िंग भी कर रही हैं। वहीं, हाल ही में  रणबीर और आल‍िया की दीप‍िका संग कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसके बाद आलिया के साथ दीपिका कॉफी विद करण में भी पहुंची थीं। क्योंकि आलिया और रणबीर दोनों ही दीपवीर के यहां नहीं पहुंचे हैं तो चर्चा होना तो लाजिमी है ही।

ऐसे शुरू हुई दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी

2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के एक किसिंग सीन से इनके प्यार की शुरूआत हुई। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के एक क्रू मेंबर ने इस बात का खुलसा हफिंगटन पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया है। 

फिल्म का मोस्ट पैशनेट लव सॉग गाना अंग लगा दे रे के किसिंग सीन के बाद से ही इन दोनों की केमिस्ट्री और गहरी हो गई। क्रु मेंबर ने कहा कि दोनों फिल्म के सेट पर एक साथ खाते थे और शूटिंग के बाद अपने वैनिटी वैन में चले जाते थे। फिल्म प्रमोशन्स में भी दोनों एक्टर्स अपने बीच की केमिस्ट्री पर बात करते नजर आए। रणवीर सिंह ने तो इस फिल्म को अपना अच्छा लक करार दे दिया। 

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहरणबीर कपूरआलिया भट्टअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार