दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मुंबई में तीसरा रिसेप्शन मुंबई में बुधवार को हुआ है। दोनों स्टार्स के इस रिसेप्शन में परिवार के अलावा करीबी लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान दोनों एक दम शाही अंदाज में नजर आए। अब इनका आखिरी और अहम रिसेप्शन 1 दिसंबर को होना है।
ऐसे में बुधवार को हुए इस रिसेप्शन की कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में रणवीर को फैंस को डीजी वाला अंदाज भी खूब पंसद आया है। वायरल हो इस रिसेप्शन की वीडियो में रणवीर सिंह अपनी नई नवेली दुल्हन को डांस के लिए डीजे वाले बनकर गाना सर्च करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह खुद भी गाने की धुन में झूमते नजर आ रहे हैं।
वहीं, दोनों के शाही सफेद लुक की बात की जाए तो दीपिका पादुकोण सफेद और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं साथ ही उन्होंने सफेद रंग की ही चुनरी सिर पर डाल रखी थी। साथ ही रणवीर के अंदाज की बात की जाए तो वह भी कम नहीं था, वह भी दीपिका की मैचिंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों ने मशहूर डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने बनाया है।