लाइव न्यूज़ :

तीसरे रिसेप्शन में शाही अंदाज में नजर आए दीपिका-रणवीर, फोटो और वीडियो देख फैंस थाम लेंगे दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 29, 2018 16:17 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मुंबई में तीसरा रिसेप्शन मुंबई में बुधवार को हुआ है। दोनों स्टार्स के इस रिसेप्शन में परिवार के अलावा करीबी लोग शामिल हुए हैं।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मुंबई में तीसरा रिसेप्शन मुंबई में बुधवार को हुआ है। दोनों स्टार्स के इस रिसेप्शन में परिवार के अलावा करीबी लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान दोनों एक दम शाही अंदाज में नजर आए। 

इतना ही नहीं एक बार फिर से दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दोनों इस दौरान मीडिया से मिलने के लिए बाहर आए। खास बात ये है कि  मीडिया ने दीपिका को भाभीजी कहकर पुकारा, जिसे सुनकर दीपिका शरमा गई।

वहीं, दोनों के शाही सफेद लुक की बात की जाए तो दीपिका पादुकोण सफेद और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं साथ ही उन्होंने सफेद रंग की ही चुनरी सिर पर डाल रखी थी। साथ ही रणवीर के अंदाज की बात की जाए तो वह भी कम नहीं था, वह भी दीपिका की मैचिंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों ने मशहूर डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने बनाया है।

रणवीर-दीपिका का बेंगलुरु का रिसेप्‍शन

पहले रिसेप्‍शन में बीच सुनहरे रंग की साड़ी में सजी दीपिका को परेशान देख कर रणवीर ने उनकी मदद की और दीपिका को एक फ्लाइंग किस दिया जिससे वहां मौजूद लोग मुस्कराए बिना नहीं रह सके थे।

पहले रिसेप्‍शन में दीपिका ने सुनहरे रंग की साड़ी और आइवरी कलर का पूरी बाजू वाला ब्लाउज पहना हुआ था। कोंकणी रिवाज के तहत यह परिधान उनकी मां ने उन्हें दिया था। वहीं रणवीर ने काले-सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों के परिधान सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किए थे। 

इस समारोह में खेल जगत की जानी मानी हस्तियां पी वी सिंधु, अनिल कुंबले, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सहित अनेक जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। 

6 साल के डेट के बाद की थी शादी

छह साल से डेट कर रहे रणवीर और दीपिका ने पिछले सप्ताह इटली के लेक कोमो में आयोजित दो समारोहों में विवाह कर लिया था। 

14 नवम्बर की सुबह दोनों दक्षिण भारतीय रस्मों से विवाह बंधन में बंधे और फिर उत्तर भारतीय ढंग से 15 नवम्बर को दोनों की शादी हुई। 

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया