बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य हिस्से पर बने कम दबाव के क्षेत्र के बाद चक्रवात यास को लेकर बंगाल-ओडिशा के तटों पर अलर्ट जारी किया गया है। इसके 26 मई को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की संभावना है। तूफान को देखते हुए आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भी तैयारी करने को कहा गया है। यास तूफान का नाम ओमान की ओर से दिया गया है। Read More
चक्रवाती तूफान तौकते के बाद यास भी लोगों को डरा रहा है। हालांकि हर तूफान के साथ कुछ सकारात्मक कहानियां भी सामने आती हैं, जो हौसला भी देती हैं और मानवता की मिसाल भी बन जाती है। ...
'यास' चक्रवाती तूफान बुधवार दोपहर ओडिशा के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 150 से 160 किलोमीटर प्रतिघंटा हवाएं चल सकती है। ये गति बढ़कर 180 किमी प्रतिघंटा भी पहुंच सकती है। ...
सैन्य विमानों और लड़ाकू जहाजों को बचाव और राहत कार्यां के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। थलसेना, वायुसेना और नौसेना की राहत टीमों को स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। ...
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पैदा हुए चक्रवाती तूफान ‘यास’ के 26 मई को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट पर पहुंचने की आशंका है। इससे निपटने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने तमाम तैयारियों का जायजा लिया। ...
तौकते चक्रवाती तूफान के बाद अब 'यास' का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 'यास' के 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल और पड़ोसी उत्तरी ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने का अनुमान है। ...