चक्रवाती तूफान यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 91 साल की महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 25, 2021 05:31 PM2021-05-25T17:31:47+5:302021-05-25T17:45:18+5:30

चक्रवाती तूफान तौकते के बाद यास भी लोगों को डरा रहा है। हालांकि हर तूफान के साथ कुछ सकारात्मक कहानियां भी सामने आती हैं, जो हौसला भी देती हैं और मानवता की मिसाल भी बन जाती है।

91 years old lady is being shifted to cyclone shelter by talchua police | चक्रवाती तूफान यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 91 साल की महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते पुलिसकर्मी। फोटोः स्क्रीन शॉट।

Highlightsपुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शेयर किया वीडियो पुलिसकर्मियों के जज्बे की लोग कर रहे हैं तारीफ

चक्रवाती तूफान तौकते के बाद यास भी लोगों को डरा रहा है। हालांकि हर तूफान के साथ कुछ सकारात्मक कहानियां भी सामने आती हैं, जो हौसला भी देती हैं और मानवता की मिसाल भी बन जाती है। ऐसी ही एक कहानी है 91 साल की एक महिला की। जिसे कंधे पर उठाकर के कुछ पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सामने आया है और लोग पुलिसकर्मियों के जज्बे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

चक्रवाती तूफान यास का असर पूर्वी तटीय इलाकों में साफ नजर आ रहा है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। तूफान के कारण ओडिशा में व्यापक रूप से देखा जा रहा है। तेज हवाएं चल रही हैं, ऐसे में प्रशासन नहीं चाहता है कि कोई अनहोनी घट जाए।

पुलिस ने महिला को रेस्क्यू किया

ओडिशा में एक बुजुर्ग महिला तूफान में फंस गई थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे वहां से निकाला। पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसमें नजर आ रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी एक लाठी के सहारे महिला को सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं। इस दौरान तेज हवांए भी उनके इरादों को डिगा नहीं पाती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पुलिसकर्मियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए हैं और इसे शेयर किया है। 

ठाकुर ने पुलिस के काम को सराहा

ठाकुर ने भी अपने ट्वीट में पुलिस की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि यह काम तलचुआ पुलिस ने किया है और इसके लिए उन्होंने ओडिशा पुलिस के इंस्पेक्टर एसके बरिक और अन्य पुलिसकर्मियों की भी तारीफ की है। 

Web Title: 91 years old lady is being shifted to cyclone shelter by talchua police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे