Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर "चिट पॉलिटिक्स" में शामिल होने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे कैपिटल मार्केट को अस्थिर करना चाहती है। ...
Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी 16 अगस्त के बाद सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे। ...
who was Natwar Singh: पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। गुरुग्राम के एक क्लिनिक में लगभग दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती थे। ...
Maharashtra Assembly Elections 2024: छत्रपति संभाजीनगर में एक रैली के दौरान विधायक ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू ने चेताया था कि कि अगर किसानों और गरीबों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो राजनीतिक दल राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में हर निर्वाचन क्षेत्र मे ...
Parliament Monsoon Session LIVE: अनुच्छेद 67(बी) के तहत उपराष्ट्रपति को राज्यसभा के सभी तत्कालीन सदस्यों के बहुमत से पारित और लोकसभा द्वारा सहमत एक प्रस्ताव के माध्यम से उनके कार्यालय से हटाया जा सकता है। हालांकि, इस खंड के प्रयोजन के लिए कोई भी प्रस ...
विनेश फोगाट को लेकर कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर उनके पास विधानसभा में सीट होती तो वो उन्हें राज्यसभा पहुंचा देते। हालांकि हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के पास खुद के 29 विधायक हैं। ...