लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

उपचुनाव 2018

Bypolls-2018, Latest Marathi News

Read more

देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार (31 मई) को हुई। इसमे कैराना लोकसभा सीट पर हुए अहम उपचुनाव भी शामिल हैं जिसमें बीजेपी के सामने संयुक्त विपक्ष ने चुनौती पेश की है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नागालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजे भी आए। जानें, इन सभी सीटों का पूरा लेखा-जोखा और सियासी समीकरण।इससे पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा (गोरखपुर और फूलपुर) सीट, बिहार की एक लोकसभा (अररिया) और दो विधानसभा (भभुआ और जहानाबाद) सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इन पांच सीटों पर 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को नतीजे घोषित किए गए। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सांसद थे। विधान परिषद में जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद फूलपूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया गया। सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट खाली हुई थी।

भारत : कर्नाटक उपचुनाव नतीजेः सीएम कुमारस्वामी की पहली पत्नी ने बचाई लाज, मंडरा रहा था बड़ी हार का खतरा

भारत : तस्वीरेंः फूलपुर उपचुनाव में वोटिंग के लिए कम निकले मतदाता, सुरक्षा चाक-चौबंद लेकिन बूथ खाली