निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। यूपी चुनाव के नतीजों के बाद आज योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी योगी मुलाकात करेंगे। ...
पंजाब में 16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि उनके साथ कोई और मंत्री फिलहाल शपथ नहीं लेगा। पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में कराया जाएगा। ...
Uttarakhand New CM: चौबट्टाखल के विधायक सतपाल महाराज, श्रीनगर गढ़वाल के विधायक धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और दीदीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल का नाम शामिल हैं। ...
UP Election 2022: विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों, सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने आठ सीटों, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। ...
CSDS-लोकनीति द्वारा चुनाव बाद किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि मतदाता चार राज्यों में राज्य सरकारों की तुलना में केंद्र सरकार से अधिक संतुष्ट थे। पंजाब में मतदाता केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से बड़े स्तर पर असंतुष्ट थे। ...
Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गोवा कांग्रेस को हराने गई थी। ...