पंजाब: केवल भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, कैबिनेट मंत्रियों की शपथ बाद में होगी

By विनीत कुमार | Published: March 13, 2022 02:00 PM2022-03-13T14:00:43+5:302022-03-13T14:05:15+5:30

पंजाब में 16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि उनके साथ कोई और मंत्री फिलहाल शपथ नहीं लेगा। पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में कराया जाएगा।

AAP Punjab CM candidate Bhagwant Mann will onlu take oath on March 16 at Khatkarkalan | पंजाब: केवल भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, कैबिनेट मंत्रियों की शपथ बाद में होगी

पंजाब: 16 मार्च को केवल भगवंत मान लेंगे शपथ (फाइल फोटो)

Highlightsभगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में लेंगे।पंजाब कैबिनेट में शामिले होने वाले अन्य मंत्रियों को शपथ बाद में दिलाई जाएगी।अरविंद केजरीवाल भी आज पंजाब पहुंचे, जहां वे भगवंत मान के साथ रोडशो में हिस्सा लेंगे।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में फिलहाल केवल भगवंत मान ही शपथ ग्रहण करेंगे। बाद में पंजाब कैबिनेट में शामिले होने वाले अन्य 16 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की तारीख फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।

इससे पहले रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे। पार्टी जीत के जश्न में आज अमृतसर में रोडशो आयोजित कर रही है। इसी में हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल पहुंचे हैं। केजरीवाल के अमृतसर पहुंचने के बाद दोनों नेता सबसे पहले स्वर्ण मंदिर गए। इसके बाद वे रोडशो में हिस्सा ले रहे हैं।


भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। मान ने कहा कि उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा,जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। 

भगवंत मान (48) को मोहाली में शुक्रवार को हुई पार्टी की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर नवाशहर जिले में भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।
 
गौरतलब है कि 'आप' ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की है। मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। दिल्ली के बाद ये पहला राज्य है जहां 'आप' की सरकार बनने जा रही है।

Web Title: AAP Punjab CM candidate Bhagwant Mann will onlu take oath on March 16 at Khatkarkalan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे