निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
UP Election 2022 First Phase: आज राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। ...
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मान हर जगह नशे में जाते हैं। वह संसद भी नशे में जाते हैं, गुरुद्वारे भी नशे में जाते हैं। दिन शुरू होने के साथ ही मान पीना शुरू कर देते हैं। ...
UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन है। क्योंकि लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतो को ही यह नकारता है। ...
मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने एमपी/एमएलए कोर्ट में एप्लिकेशन देकर बताया है कि याचिकाकर्ता मुख्तार अंसारी सुभासपा से टिकट लेकर मऊ सदर विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल करना चाहते हैं। ...
UP Election 1st Charan: यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिये व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। ...
UP Election 2022: विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को पहले चरण में शामिल 58 में से 53 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो सीटें मिली थी। ...
UP Election 2022: नोएडा, दादरी और जेवर पर बृहस्पतिवार को पहले चरण में मतदान होगा। करीब 22 हजार ‘‘शरारती तत्वों’’ के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। ...