Punjab Election 2022: सीएम चन्नी ने किया तंज, बोले- तीन साल में 12वीं पास हुए, शराब नहीं छूटी है भगवंत मान की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 9, 2022 09:31 PM2022-02-09T21:31:16+5:302022-02-09T21:37:34+5:30

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मान हर जगह नशे में जाते हैं। वह संसद भी नशे में जाते हैं, गुरुद्वारे भी नशे में जाते हैं। दिन शुरू होने के साथ ही मान पीना शुरू कर देते हैं।

Punjab Election 2022: CM Channi taunted, said - Bhagwant Mann's liquor has not been missed, has also passed class 12th in three years | Punjab Election 2022: सीएम चन्नी ने किया तंज, बोले- तीन साल में 12वीं पास हुए, शराब नहीं छूटी है भगवंत मान की

Punjab Election 2022: सीएम चन्नी ने किया तंज, बोले- तीन साल में 12वीं पास हुए, शराब नहीं छूटी है भगवंत मान की

Highlightsचन्नी का आरोप है कि भगवंत मान ने मां की कमस खाने के बाद भी शराब पीनी नहीं छोड़ीशाम 4 बजे के बाद भगवंत मान को कोई भी कॉल करके देख ले, उसे पता चल जाएगाभगवंत मान केवल 12वीं तक पढ़ें हैं और 12वीं पास करने में उन्हें तीन साल लग गए थे

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान के कथित शराब पीने का आदत को लेकर पंजाप के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने व्यंग्य किया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने भगवंत मान ने शराब के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह भला किस तरह से पंजाब को चला सकते हैं, जब वो रोजाना शराब पीते हैं।

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आप के सीएम पद के कैंडिडेट भगवंत मान ने कुछ साल पहले ही सार्वजनिक रूप अपनी मां की कसम खाकर कहा था कि उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया है तब पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवंत मान ने साल 2019 में अपनी मां के सामने एक पब्लिक फंक्शन में कहा था कि वो शराब छोड़ चुके हैं लेकिन वो अब भी पीते हैं।

सीएम चन्नी ने कहा कि मान हर जगह नशे में जाते हैं। वह संसद भी नशे में जाते हैं, गुरुद्वारे भी नशे में जाते हैं। वह दिन शुरू होने के साथ ही पीना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने मां की कमस खाने के बाद भी शराब पीनी नहीं छोड़ी। अब उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। इसके आगे उन्होंने कहा कि शाम 4 बजे के बाद उन्हें कोई भी कॉल करके देख ले, पता चल जाएगा।

भगवंत मान के साथ चन्नी ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि को मान को मुखौटा बनाकर पंजाब पर शासन करना ताहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में चारों तरफ उनके पोस्टर लगे हुए हैं, 'अब की बार केजरीवाल'। चन्नी ने कहा कि इसका क्या मतलब है। पोस्टर में छोटा सा भगवंत मान भी लिखा लिया है, दूसरे नंबर पर।

केजरीवाल की मंशा है कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री बनें लेकिन यह पंजाब है और यहां कि जमीन इतनी बंजर नहीं है कि कोई भी बाहर से आकर इस पर कब्जा कर ले। न तो वो पंजाब की संस्कृति के बारे में जानते हैं और न ही पंजाबियों के बारे में उन्हें कुछ पता है।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शिक्षा के मामले में भगवंत मान की जमकर खिंचाई की और खुद से तुलना करते हुए तंज भी किया। चन्नी ने कहा कि पब्लिक के बीच में किसी ने मुझसे पूछा कि मैं कितना पढ़ा हूं तो मैंने बताया कि एमए किया है और अभी पीएचडी कर रहा हूं। वहीं अब आप भगवंत मान के बारे में भी जान लीजिए कि वो केवल 12वीं तक पढ़ें हैं और 12वीं पास करने में भी उन्हें तीन साल लग गए थे।

Web Title: Punjab Election 2022: CM Channi taunted, said - Bhagwant Mann's liquor has not been missed, has also passed class 12th in three years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे