लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes-test-series, Latest Marathi News

Read more

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

क्रिकेट : Ashes, Eng vs Aus: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, जानें कौन कर सकता है कमाल

क्रिकेट : एशेज टेस्ट के पहले मैच में इस नंबर पर बैटिंग करते दिखेंगे जो रूट

क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने बताया, कौन जीत सकता है एशेज सीरीज ?

क्रिकेट : एशेज 2019: जानिए पूरा कार्यक्रम, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी श्रेष्ठता साबित करने की जंग

क्रिकेट : एशेज सीरीज के लिए टीम में इस खिलाड़ी को ना चुनने पर खफा हुए पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज, कही ये बात

क्रिकेट : Ashes: ऑस्ट्रेलिया ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, बॉल टैम्परिंग में फंसे तीनों खिलाड़ियों को मिली जगह

क्रिकेट : एशेज सीरीज से पहले डेविड वॉर्नर ने दिखाया दम, जड़ दिया अर्धशतक

क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया के एशेज वॉर्म-अप मैच में तेज गेंदबाजों का जलवा, एक दिन में गिरे 17 विकेट, पैट कमिंस चमके

क्रिकेट : 4 साल पहले खेल चुके पहला वनडे, अब टेस्ट में डेब्यू करेंगे जेसन रॉय

क्रिकेट : टेस्ट क्रिकेट बड़े बदलाव के लिए तैयार, पहली बार जर्सी पर लिखे होंगे खिलाड़ियों के नाम और नंबर