आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची जा रही है। ...
रिपोर्ट में कहा गया है कि आरएमएल अस्पताल से उपलब्ध एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार, केजरीवाल को न तो किसी इंसुलिन की सलाह दी गई और न ही किसी इंसुलिन की आवश्यकता बताई गई। ...
इससे पहले दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने यह आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में घर के बने भोजन और इंसुलिन से वंचित कर मारने की साजिश रची जा रही है, लेकिन जेल अधिकारियों ने उनके इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। ...
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा कथित दिल्ली शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर चुनौती दी है। ...
केजरीवाल वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। 22 मार्च को, एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें छह दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया था जिसे बाद में चार दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। 1 अप्रैल को, उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। ...
Sanjay Singh AAP: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी में शनिवार सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता कर नया खुलासा किया। ...
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के बेटे केजरीवाल को ED और केंद्र की BJP सरकार ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। BJP को मालूम हो चुका है कि वह दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकती तो इसलिए अब ये लोग केजरीवाल जी की चुनी हुई सरकार को गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाना चा ...